Sunday, 27 July 2025

जोक्स 26जुलाई 2025

एक शादीशुदा महिला दोपहर की झपकी ले रही थी !
थोड़ी देर बाद वो उठी और अपने पति से कहने लगी, मैंने एक सपना देखा की "वैलेंटाइन डे" पर तुम मुझे मोतियों का हार दे रहे हो इसका क्या मतलब हुआ?
Pti bola  तुम्हें रात को पता चल जायेगा,
रात में पति पत्नी के पास गया
ओर उसके हाथ में एक पुस्तक दे कर कहा ,इसमें पढ़ लो
जो तुम सुबह पूछ रही थी,
पुस्तक थी सपनों का अर्थ

पत्नी : सामने वाले घर में पति-पत्नी में कब से झगड़ा हो रहा है आप एक बार जाइये ना !!
पति: मै एक-दो बार गया था उसी का झगड़ा है

सर्दियों में शाम नहीं होती, X सीधे रात होती है..
जैसे कुछ लोगों की लाइफ में इश्क़ नहीं सीधे बारात होती है

पोता : दादाजी आपने अपना जीवन बीमा क्यों नहीं करवाया ?
दादाजी : कमबखतों ताकि मेरे मरने के बाद तुम लोगों को सही में 'दुःख' हो इसलिए

शादी के दूसरे दिन
सास बोली: ये क्या बहू,
हाथ खाली क्यूँ? अच्छे नहीं लगते
बहू बोली : मोबाइल चार्जिंग पर लगाया है माँ जी..
सास : अरे करमजली में मोबाइल नहीं चूड़ी  का पूछ रही हूँ

देने वाले को इतने झूठ नहीं बोलने पड़ते
जितने लेने वाले को बोलने पड़ते है

बेरोजगारी से तंग आकर जो शख़्स बाबाजी बन जाते है
लोग उसी के पास रोजगार के लिए ताबीज लेने पहुंच जाते है

"कृपया ध्यान दें"
पत्नी को बस में बैठाकर ही आप कह सकते है कि पत्नी 'बस' में है..
बाकी कोई उपाय नहीं है
Baki sab moh maya hai

पुरुष की आखिरी गुरु उसकी पत्नी होती है
इसके बाद न तो कोई ज्ञान की आवश्यकता होती है
और न ही कोई ज्ञान काम आता है
Baki sab moh maya hai

'स्टेटस' लगाना भी एक सियापा है
लगाते किसी और के लिए है
फील कोई और कर जाता है
और कॉपी कोई और
Baki sab moh maya hai


चोर : तुम्हारी जेब में जो कुछ है फटाफट निकाल दो !
छगन : भाईसाहब, ऐसा मत कीजिए। अगर मैं खाली जेब लेकर घर गया तो मेरी बीवी मुझे कच्चा चबा जाएगी! कालू
चोर  बोला : और अगर मैं खाली हाथ घर पहुंचा तो मेरी बीवी क्या मुझे तल के खाएगी?

गाँव के प्राइमरी स्कूल की दीवार पर लिखा था विद्या धन। सर्व धन प्रधान। गाँव के प्रधान जी ने बहुत ही भावुक होकर इसका अर्थ बताया की विध्या के लिए आया हुआ सारा धन प्रधान के लिए होता है।

कालू की पड़ोसन ने उससे 10 हजार रुपए उधार मांगे थे। कल जब कालू ने पैसे वापस मांगे तो पड़ोसन ने चाशनी  में लिपटा ब्रह्मास्त्र  काली की तरफ फेंका ,बोली, कालु जी, आप बहुत स्मार्ट हो, हैंडसम, हो, एकदम जवान हो। कल थोड़ा सा समय मेरे लिए निकाल सकते हो ,कोई प्रॉब्लम डिसकस करनी है
कालू के कुत्ते फेल हो गए है
अब कालू सोच रहा है कि उसके पैसे मिल तो जाएंगे न

दोस्तों, पहले मैं बहुत दुखी रहती थी, फिर मैंने इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स ज्वाइन किया और अब मैं बहुत सैड रहती हूँ।

"एक लड़की अपने प्रेमी से मिलकर बहुत उदास मन के साथ घर आयी ! उसने अपनी माँ से कहा, माँ एक लड़के ने एक घंटे पहले मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा है! तो तुम इतनी उदास क्यों हो, उसकी माँ ने पूछा? क्योंकि वो हर बार कहता है की वो नास्तिक है, वो नरक पर भी विश्वास नहीं करता !
उसकी माँ ने कहा, तुम उससे शादी कर लो, हम दोनों के बीच में रहकर उसे पता चल जाएगा वो कितना गलत है! उसे अपने आप नर्क पर विश्वास हो जाएगा

कपड़े सिलवाने के लिए गई। खूबसूरत लड़की की कमर की नाप लेते हुए दर्जी बोला, मैडम कैसी फिटिंग बना दूँ। लड़की बोली ऐसी बना दो की मुझे साल भर मोबाइल रिचार्ज की टेंशन न रहे। दर्जी बोला, आप कहें तो मैं मोबाइल का भी जुगाड़ लगा दूं।

एक स्कूल के मास्टर जी अपनी गाड़ी में जा रहे थे और सामने से एक गधा गाड़ी वाला आ रहा था ,गधा गाड़ी वाला मास्टर जी का पूर्व स्टूडेंट था मास्टर जी ने अपने स्टूडेंट को पहचान लिया उसके पास अपनी गाड़ी रोकी और टोंट मार ते हुए उससे बोले :
अरे गधा गाड़ी चला रहे हो ? अरे रेरेरेरे...
लड़का भी बदमाश था बोला : और आपके पढ़ाए हुए क्या जहाज चलाएंगे??
ये सुन मास्टर सीधा बेहोश हो गया

चुटकुला के बीच एक मजेदार सवाल बताओ सभी खाली जगह पर एक ही शब्द आएगा ~ एक लड़की का नाम .... था हमेशा .... देखती थी एक दिन .... टूट जाता है तो की मां कहती है कि सभी का टूटता है। इसका जवाब कमेंट करके बताओ ।

पत्नी के कहने पर कभी भी काम
इतना परफेक्ट मत किया करो,
कि बाद में वो हमेशा के लिए आपकी ड्यूटी बन जाए

एक आदमी घर आया, पत्नी ने पानी का गिलास दिया ,बेटा मार्कशीट लेकर उसके पास पहुंचा, काम पर से थक हारा हुआ था वह ,जब उसने मार्कशीट देखा तो

साइंस - 38 मार्क्स, इंग्लिश- 44 मार्क्स, मैथ्स-... आगे कुछ पढने से पहले
आदमी बोला : ये मार्क्स आए है, गधे तुझे शर्म नहीं आती? नालायक है तू, नालायक..दो थप्पड़ रसीद कर दिए
पत्नी बोली : अरे आप सुनो तो..
आदमी : तू चुप बैठ तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे.. नालायक,है ये में सारा दिन मेहनत करता हु कि ये अच्छा पढ़ जाए,ओर ये नालायक इतने कम नंबर लाया है
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए
पत्नी फिर बोली : अरे सुनो तो..... आदमी : तू चुप कर.. एक शब्द भी मत बोल आज बताता हूं इसे
पत्नी इस बार तेज आवाज में बोली : अरे सुनो पहले.. सुबह अलमारी साफ करते समय मिली थी ये आपकी मार्कशीट है
ये सुन आदमी बेहोश जैसा हो गया..

साली- मेरी बहन तो गाय है गाय
जीजा- फिर गौशाला में रखते, मेरे साथ क्यों बांध दी?
जीजा- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई

वायरल जोक्स -

मालकिन रो रही थी तभी जाकर नौकरानी ने पूछा- क्या हुआ मालकिन मालकिन- मुझे शक है की तेरे मालिक का ऑफिस में किसी लड़की के साथ चक्कर चल रहा है नौकरानी- नहीं मालकिन, ऐसा मत सोचिए मालिक मुझे धोखा नहीं दे सकते.......

पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था
टीचर- तुम परेशान क्यों हो?
छात्र चुप रहा
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए?
छात्र फिर चुप रहा
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए?
छात्र फिर चुपचाप रहा
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो?
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां इधर मैं गलत सब्जेक्ट की पर्चियां ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है....

पप्पू- डॉक्टर साहब क्या आप मेरी बीमारी का पता लगा सकते हो?
डॉक्टर- हां आप की आखें बहुत कमजोर हैं
पप्पू- इतनी जल्दी आप को कैसे पता चल गया?
डॉक्टर- क्योंकि तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं....

बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शारी कर ली?
पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल
बच्चा- कमाल है
इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली.....

पत्नी- तुमने पढ़ा अखबार में लिखा है कि
25% महिलाएं मानसिक रोग के लिए दवाइयां लेती हैं
पति- यह तो बहुत डरावना समाचार है
पत्नी- क्यों?
पति- इसका मतलब 75% बिना दवाइयां लिए घूम रही है

पप्पू: पंडित जी, मेरी शादी नहीं हो रही है। कोई उपाय बताओ। पंडितः बड़ों से 'सदा सुखी रहो' के आशीर्वाद लेना बंद करो।

बुढे आदमियो का ग्रुप तीर्थ यात्रा पर चला ।
गाइड ने कहा, कल सबेरे जल्दी नहाकर दर्शन को चलेंगे..
और याद रहे, यह तीर्थ यात्रा धाम है इसलिये रास्ते मे आजु-बाजू महिलाएं स्नान करती हुई दिखेगी पर तुम ध्यान मत देना वरना बहुत बड़ा पाप लगेगा.....
और अगर गलती से दिख जाये तो उसे नजर अंदाज करना और "हरिओम हरि ओम'"" बोलते हुए आगे बढते रहना.....!
दुसरे दिन जब वो चले... तब वो थोडा ही चले थे... कि एक बोला "हरि ओम" बाकी सारे एक साथ बोले... किधर है...? किधर है...?
गाइड बोला तुम बुड्ढे नहीं सुधरोगे

जिस दिन घर की सफाई करो उस दिन आंधी आ जाती है..
और जिस दिन ना करो उस दिन मेहमान आ जाते है

पति-आप मुझे बार-बार सॉरी मत बोला करो.
पत्नी-क्यों?
पति-क्योंकि मेरा लड़ने का सारा मूड ही खराब हो जाता है.
फिर हुई असली लड़ाई शुरू !

रीना-यार, आज दिल सही मायनों में टूट गया.
मीना- ऐसा क्या हुआ?
रीना- मेरे जैसे प्रिंट का सूट मोहल्ले की काम वाली को पहने देखा...!

एक अंकल ने सोनू से पूछा-पढ़ाई कैसी चल रही है...?
सोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में  भिगो भिगो कर डुबो डुबो कर घर वाले हमें
मरने पर मजबूर कर देते है

मोनू अपने दोस्त को समझा रहा था कि जो अमृत पीते हैं, उन्हें देव कहते हैं.
जो विष पीते हैं, उन्हें महादेव कहते हैं.
और जो गुस्सा पीते हैं, उन्हें 'पतिदेव' कहते हैं.!!!

टीचर ने साइंस लैब में एसिड में 20 rs का सिक्का डाला और मंटू से पूछा- ये बताओ कि ये सिक्का घुलेगा या नहीं? मंटू- सर, कतई नहीं घुलेगा. सर- शाबाश मंटू लेकिन तुम्हें कैसे पता?

मंटू- सर, अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलना होता तो आप सिक्का हमसे मांगते ना कि अपनी जेब से निकालते!!!
वो भी सीधा 20 रुपली का

पिंकी-पहले मेरे पति भाग-भाग कर मेरी फरमाइशें पूरी करते थे, रिंकी-और अब? रिंकी-अब मेरी फरमाइश सुनने से पहले ही भाग जाते हैं..!!!





























































































No comments:

Post a Comment